झारखंड

राजधानी रांची में बारिश का कहर, राज अस्पताल परिसर स्थित पार्किंग में भी धसान

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची में बारिश का कहर देखने को मिला है. खबर है कि रांची के मशहूर राज अस्पताल परिसर की पार्किंग धसान की स्थिति बन गयी है. जिसके कारण पार्किंग में कुछ गाड़ियां फंस गयी. जिसके बाद  गाड़ियों को मशक्कत के बाद निकाला गया.

डेढ़ घंटे की बारिश में पानी का गजब का कहर देखने को मिला. इसी का नतीजा है कि राज अस्पताल की पार्किंग में धसान की नौबत आ गयी. अस्पताल प्रबन्धन के अनुसार मिट्टी धंसने की वजह से थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी, फिलहाल स्थिति सामान्य।

यह भी पढ़ें: एनडीए समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने की पूर्व सीएम रघुवर दास से स्नेहिल मुलाकात