झारखंड
Jharkhand Weather: राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: चतरा, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटों में हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होगी. इसके साथ तेज़ हवाएँ (हवा की स्पीड 30-40 KMPH तक) भी चल सकती हैं. इस मौसम को देखते हुए, लोगों से अनुरोध है कि वे अलर्ट और सावधान रहें. सुरक्षित जगह पर पनाह लें. पेड़ों के नीचे न खड़े हों. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम के नॉर्मल होने का इंतज़ार करें. ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, CM हेमंत सोरेन को 'आशीर्वाद समारोह' का दिया निमंत्रण