कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फस

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत बरही/डेस्क: उपायुक्त हजारीबाग के द्वारा हज़ारीबाग़ जिले के दवारा अवैध शराब के बिक्री, निर्माण, संचय, परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु सघन छापेमारी आदेश के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में  निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान घटनास्थल एवं आसपास घरो में या छुपाकर रखा हुआ किन्वयण योग्य करीब 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन इत्यादि एवं करीब 150 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया. संलिप्तओं की पहचान कर सुसंगत धारा के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है. छापेमारी दल में शामिल-निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा,अवर निरीक्षक उत्पाद भुनेश्वर नायक, अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनी बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह एवं सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे.