झारखंड
हजारीबाग के चट्टी बरियातू में हाइवा में आगजनी करने और गोलीबारी करने के मामले में राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग के चट्टी बरियातू क्षेत्र में हाइवा में आगजनी करने और घटना स्थल पर गोलीबारी करने की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने लिया है. राहुल दुबे गैंग का एक पत्र सामने आया है, इसी पत्र में उसने इस आपराधिक मामले की जिम्मेदारी ली है.
सोशल मीडिया में कथित तौर पर राहुल दुबे गैंग के इस पत्र में रित्विक कंपनी को चेतावनी भी जारी की गयी है. पत्र में लिखा है कि यह घटना मात्र एक ‘ट्रेलर’है. कंपनी से जुड़े सतीश बाबू को संबोधित करते हुए पत्र में कहा गया है कि यह हमला केवल उनकी नींद खोलने के लिए किया गया था. जितनी जल्दी हो चेत जाओ नहीं तो तुम्हें भी सरद बाबू के पास भेजने का इंतज़ाम हम किए बैठे हैं. यह अंतिम चेतावनी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट ने गैंगस्टर विकास तिवारी को झटका देते हुए खारिज की जमानत याचिका