आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

न्यूज11 भारत हुसैनाबाद/डेस्क: आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद समीर अलफ्रेड मुर्मू द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. जानकारी के अनुसार, 28 से 30 जून 2026 तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. 

अभियान के प्रभावी संचालन, जनजागरूकता और समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 जून को पूर्वाह्न 11 बजे अनुमंडल पदाधिकारी सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी.बैठक में हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज प्रखंडों के प्रमुख, उपप्रमुख, बीडीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, जीविका प्रतिनिधि, नेहरू युवा केंद्र, निजी विद्यालय संघ तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे.अनुमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से बैठक में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा