झारखंड

रांची में थम नहीं रहा प्रिंस खान का आतंक, कांके के व्यवसायी से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. उसके गुर्गों की गिरफ्तारी के बावजूद शहर में लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिससे व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ है. रांची के साथ-साथ धनबाद और बोकारो में भी कई व्यापारियों को प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी के लिए कॉल किए जा रहे हैं. विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर अन्य अपराधी भी प्रिंस खान का नाम लेकर वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं. ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यवसायी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई. मैसेज में प्रिंस खान का नाम इस्तेमाल किया गया. इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी ने कांके थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ये भी पढ़ें- JMM का निर्णय आदिवासी वोटों को बांट सकता है, जिससे आदिवासी एक जुटाता पर असर पड़ेगा: केशव महतो कमलेश