बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने किया उन्हें याद, माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज (14 अप्रैल) 135वीं जयंती हैं. सभी भारतीय आज इनकी जयंती मना रहा है. वहीं झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी इस मौके पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया है. उन्होंने इस मौके पर बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस बात की जानकारी झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेस्बूक पर पोस्ट करते हुए दी है. फेस्बूक पर पोस्ट करते हुए अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने लिखा, 'संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. बाबासाहेब के सामाजिक समरसता, एकता और मानवाधिकारों के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है.'
यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, X पर क पोस्ट