झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची में आज 20 फरवरी 2026 को आरडीएसएस (RDSS) कार्य के तहत कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने उपभोक्ताओं को पूर्व जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां करने की अपील की हैं.

कब और कहां रहेगी बिजली बाधित? झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आरएमसीएच द्वारा आरडीएसएस कार्य कराने के लिए हरिहर सिंह रोड फीडर के अंतर्गत कब्रिस्तान 500 केवीए डीटीआर को बंद रखा जाएगा. इसके कारण संबंधित क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, अपर बाजार के अधीन 11 केवी अपर बाजार फीडर में आरडीएसएस कार्य के तहत माइकी रोड में एलटी के नंगे तार को कवर केबल में बदला जाएगा. इस कार्य के चलते सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारी कर लें और असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी