झारखंड

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 4 अप्रैल 2026 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह व्यवधान विद्युत विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने के कार्य के कारण किया जाएगा. विद्युत आपूर्ति विभाग के अनुसार, रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी सब-डिवीजन अंतर्गत 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडरों में कार्य किया जाएगा. इसके चलते इरबा बाजार टांड़ और इरबा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं, शिवाजी नगर, बूटी इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इसी तरह, डोरंडा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले डोरंडा सब-डिवीजन में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा. यहां 11 केवी अनंतपुर और एचएसएल फीडरों में तार बदलने का काम प्रस्तावित है. इस कारण अनंतपुर रोड नंबर 4 और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ फॉरेस्ट कॉलोनी क्वार्टर्स में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ये भी पढ़ें- विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन