झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली लाइन के रखरखाव और सुधार कार्य के कारण 14 मार्च को कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के अंतर्गत आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत 11 केवी न्यू आर.के. मिशन फीडर में तारों को कवर केबल में बदलने का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के कारण खिजुर टोली, ग्रीन पार्क सिटी और शिवाजी नगर इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसके अलावा आरएमसीएच अवर प्रमंडल के अंतर्गत हरिहर सिंह रोड क्षेत्र में भी आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा. यहां एलटी के नंगे तारों को कवर केबल में बदलने और पोल खड़ा करने का काम होगा. इसके चलते मंडा टोड़ मस्जिद गली, खलिहान गली, हरिहर सिंह रोड, भरमटोली लास्ट डीटीआर और 2 नंबर डीटीआर क्षेत्र के ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे. इन इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पावर हाउस पानी टंकी के अंतर्गत बड़गाईं फीडर क्षेत्र में भी आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. वहीं डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र में भी 14 मार्च को हिनू चौक स्थित होटल क्राउन प्लाजा के आसपास तार बदलने का कार्य किया जाएगा. इस कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक हिनू चौक और होटल क्राउन प्लाजा के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि के दौरान सहयोग करने और आवश्यक तैयारी पहले से करने की अपील की है. ये भी पढ़ें- BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी