झारखंड

23 मार्च को रांची के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में 23 मार्च 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह बाधा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कोकर के अंतर्गत चल रहे RDSS कार्यों के कारण होगी. अधिकारियों के अनुसार, कोकर क्षेत्र के अंतर्गत छठ तालाब, पावर हाउस के आसपास, चुटिया, केतारी बगान, रोड नंबर 7, मल्हार कोचा, विराट नगर, लोवाडीह और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा, RDSS योजना के तहत LT लाइन कन्वर्जन कार्य के कारण लक्ष्मीनगर और पिस्का मोड़ इलाके में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. वहीं, पीस रोड, शिप्रा गर्ल्स हॉस्टल और आसपास के क्षेत्रों में भी LT लाइन कन्वर्जन कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और कार्य के दौरान सहयोग करें. ये भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानसेवक