राजधानी रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची में 10 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह बाधा RDSS योजना के तहत एलटी लाइन में सुधार एवं नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने के कार्य के कारण होगी. इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली कटहल मोड़ और डीएवी हेहल के आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना क्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर रोड नंबर 4 और एकता नगर में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इसके अलावा, डोरंडा अवर प्रमंडल के अंतर्गत रिसालदार नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ये भी पढ़ें- झारखंड में CID के खोजी कुत्तों की बल्ले-बल्ले! मिलेगा प्रीमियम विदेशी आहार... बढ़ेगी क्षमता