रांची के कई इलाकों में शनिवार को गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस और लाइन कार्य के चलते कटौती.. देखें डिटेल्स
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 20 जून 2026 को मेंटेनेंस कार्य, एलटी लाइन सुधार और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है.
टाटीसिलवे क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी बिजली विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के अंतर्गत 11 केवी ओल्ड टाटीसिलवे, गोंदलीपोखर, प्लांडू, कोचाटोली और रामपुर (सिल्ली) फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में आदर्श नगर, सूर्यनगर, परटोल, लालगंज, महुवाटोली, खटंगा, अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके, कोचाटोली, करमटोली, तुम्बागुट्टू, पतराटोली, विकास नगर, जेयूटी, सहकारी भवन, सिंहपुर, कुटरू और हलमाद सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.
हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में एलटी लाइन कार्य के कारण साढ़े तीन घंटे की कटौती हिन्दपीढ़ी क्षेत्र के ग्वालाटोली, कुर्बान चौक, बड़ी मस्जिद, एलएफ रोड, जीटी रोड, गुरुनानक स्कूल, नाला रोड और लोअर पीपी कॉम्पाउंड इलाके में एलटी लाइन से संबंधित कार्य किया जाएगा. इसके चलते इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
लालपुर और नामकुम स्टेशन फीडर में भी रहेगा शटडाउन विद्युत लाइन के समीप पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए 11 केवी लालपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी. इससे कोकर बाजार, बैंक कॉलोनी, कुट्टी गली, मूर्ति गली, भाभा नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे. वहीं 11 केवी नामकुम स्टेशन फीडर में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके कारण जोरार, तेतरी टोली, नामकुम स्टेशन और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें.
यह भी पढ़ें- सत्ता के लिए साथ, हार के बाद राजद और माले गद्दार और भ्रष्टाचारी: प्रतुल शाह देव