Power Cut in Ranchi: 28 जुलाई को रांची के इस क्षेत्र में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के रांची पूर्वी डिवीजन के अंतर्गत टाटीसिल्वे सब-डिवीजन ने 28 जुलाई को निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के अधीन सिल्ली फीडर में आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत एलटी के नंगे तारों को कवर केबल में बदलने तथा नया पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा. इस कारण सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संबंधित फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में यूरसुलिन स्कूल (रिटायरमेंट कॉलोनी के निकट), रुगड़ी टोला, सिल्ली तालाब क्षेत्र तथा रिटायरमेंट कॉलोनी शामिल हैं. इन इलाकों में सिल्ली फीडर से होने वाली पूरी विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बाधित रहेगी.
यह भी पढ़ें- NEET-UG प्रदर्शन पर सम्राट सरकार की बड़ी घोषणा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई