कल कोकर से टाटीसिलवे तक 3 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, दुर्गा सोरेन चौक के पास चलेगा यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कल दिनांक 16-03-2026 (रविवार) को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल, कोकर और टाटीसिलवे के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र चुटिया, नामकुम, चाय बागान( सदाबहार) सिद्रोल एवं लाली साथ ही MES के सभी 33 KV ओर 11 KV फीडर से दोपहर 11:00 बजे से 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 KV लाइन का यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य किया जाएगा. प्रभावित क्षेत्र : अपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंड्रस्ट्रीयल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती ,चाय बागान, JUT, काली नगर, लौ कॉलेज, बदगवां, रामपुर, सर्बल,लाली , कोचा टोली, तुम्बा घुटु इत्यादि. यह भी पढ़ें: LPG को लेकर बड़ी राहत, गैस लेकर भारत आ रही है दो भारतीय जहाज