झारखंड
पॉलिटेक्निक कॉलेज के लेक्चररों का प्रदर्शन, JPSC की नई नियुक्ति विज्ञापन रद्द करने की मांग
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत आवश्यकता आधारित लेक्चरर सोमवार को सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारी लेक्चरर मुख्यमंत्री आवास के पास जुटे और जेपीएससी द्वारा जारी नई नियुक्ति विज्ञापन का विरोध किया.
जानकारी के अनुसार, राज्य में पहले 252 आवश्यकता धारी लेक्चररों की नियुक्ति बीटेक योग्यता के आधार पर की गई थी. ये सभी लेक्चरर पिछले कई वर्षों से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पढ़ा रहे है लेकिन 13 फरवरी को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 355 पदों के लिए पॉलिटेक्निक लेक्चरर की नई नियुक्ति विज्ञापन जारी की हैं. इस नई नियमावली में एमटेक, पीएचडी, गेट और रिसर्च जैसी अतिरिक्त योग्यता अनिवार्य की गई हैं.
यह भी पढ़े: बहरागोड़ा: लुगाहारा में हाथियों का तांडव, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी