देवघर में साइबर अपराधियों पर चला पुलिस का डंडा, साइबर अपराध के आरोप में 11 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
न्यूज11 भारत
देवघर/डेस्क: पुलिस अधीक्षक देवघर, सौरभ ( भापुसे) के आदेशानुसार साईबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश बुधवार को 11 साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है .
इस संदर्भ मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पालाजोरी थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care / Amozan Customer Care / कस्टमर केअर/एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनेपे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है . तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पालाजोरी थाना क्षेत्र से 11 (ग्यारह) साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से बरामद मोबाइल/सिम की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care/Amozan Customer Care/ कस्टमर केअर/एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनेपे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना/ एसबीआई क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर अपने फर्जी मोबाइल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते हैं .
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. गुलाम रब्बानी उम्र करीब 26 वर्ष पिता लुकमान अंसारी सा. धनियाडीह थाना करौ 2. बजरंगी मंडल उम्र करीब 19 वर्ष पिता स्व० गोपाल मंडल सा. घुटिया बड़ा असहना थाना मोहनपुर 3. मनीष कुमार मंडल उम्र करीब 21 वर्ष पिता दिनेश मंडल सा. घुटिया बड़ा असहना थाना मोहनपुर 4. ब्रहमदेव दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता महंगु दास सा. पसिया थाना मधुपुर 5. अरबाज अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता लियाकत मियां सा. पथरघटिया थाना पालाजोरी 6. ताजुद्दीन असारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता सोहराब मियां सा. पथरघटिया थाना पालाजोरी 7. मनवर अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता इलियास मियां सा. पथरघटिया थाना पालाजोरी 8. असलम अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता मुर्शीद मियां सा. पथरघटिया थाना पालाजोरी 9. बिनोद मिर्धा उम्र करीब 25 वर्ष पिता जागु मिर्धा सा. पथरघटिया थाना पालाजोरी 10. उपेन्द्र मेहरा उम्र करीब 32 वर्ष पिता अर्जुन मेहरा सा. बोचबांध थाना सारठ 11. बिक्रम रजक उम्र करीब 19 वर्ष पिता मुकेश रजक सा. लालगढ़ थाना मधपुर सभी जिला देवघर
छापामारी टीम
1. पु.नि. ललित खलखो साईबर थाना, देवघर 2. पु.नि. अजय कुमार, साईबर थाना, देवघर 3. थाना पालाजोरी की पुलिस टीम
यह भी पढ़ें: गुमला: प्रशासन हरकत में, निजी विद्यालयों पर कसी जाएगी लगाम, न्यूज़ 11 भारत खबर का असर