गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर

बगोदर में मवेशी तस्करी पर पुलिस कार्रवाई: 16 पशुओं से लदा डीसीएम जब्त, चालक गिरफ्तार; अन्य मामलों में 7 आरोपी भी धराए

न्यूज11 भारत बगोदर/डेस्क: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व एवं बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में शुक्रवार तड़के मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. बोकारो की ओर से पश्चिम बंगाल जा रहे टाटा डीसीएम (JH10CX-6599) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया.

वाहन की तलाशी में 10 गाय एवं 6 बछड़े, कुल 16 पशु बरामद हुए. सभी पशुओं को जब्त कर सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया. मामले में चालक दिनेशलाल सिंह उर्फ दीपक सिंह (38), निवासी कतरास, धनबाद को गिरफ्तार किया गया है. वाहन मालिक सहित अन्य अज्ञात तस्करों के विरुद्ध बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अन्य मामलों में भी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.