पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, टी टॉस रेस्टुरेंट में गोली चलाने वाला शूटर गिरफ्तार
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टी टॉस रेस्टुरेंट में बीते दिन हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शूटर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस आरोपी को दशम फॉल इलाके से गिरफ्तार किया है. वहीं पूछताछ के दौरान अपराधी ने बताया कि फायरिंग के लिए उसे 1 लाख रुपए मिलने वाले थे. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रिंस खान के गुर्गे सचिन यादव का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है.
गिरफ्तार आरोपी सचिन यादव धनबाद का रहने वाला है. इसक ऊपर पहले से 8 केस अलग अलग थाने में दर्ज है. वहीं कई मामले इसमें ऐसे भी हैं जिसे लेकर वह जेल भी जा चुका है. वहीं अभी जमानत पर वह बाहर आया हुआ था. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, टी टॉस रेस्टुरेंट में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस कड़ाई से कार्रवाई करते हुए अब तक शूटर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें: गरीब- गुरबों को रहने का आवास नहीं, हेमंत सोरेन झारखंड में बनाएंगे शीश महल- आदित्य साहू