झारखंड

भुरकुंडा के श्री अग्रसेन स्कूल के खिलाड़ियों ने शूटिंग में जीता 10 मेडल, राज्य के कई जिलों के स्कूल प्रतियोगिता में शामिल

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में सोमवार को राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए इनके बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इन खिलाड़ियों ने रांची के नामकुम स्थित आरके आनंद राइफल शूटिंग रेंज में दिसंबर माह में झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोंज मेडल जीता था. चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागी शामिल हुए थे.

प्राचार्य विवेक प्रधान ने सभी खिलाड़ियों, शूटिंग कोच विकास कुमार, खेल शिक्षक आयुष मजुमदार व मंजु कुमारी को सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि राइफल शूटिंग ऐसा खेल है, जहाँ एक छोटी-सी चूक भी परिणाम बदल सकती है. यह बात हमें बताती है कि हमें जीवन हमेशा सही निर्णय लेने का प्रयास करना चाहिए. एक सच्चा खिलाड़ी वही है जो हर असफलता से सीख लेकर और अधिक सशक्त होकर लौटता है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे. चैंपियनशिप के अंडर-21 में अदिति कुमारी, अंडर-19 प्रिंसेस जहान्वी और चंद्रकांत कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है. इसी तरह अंडर-19 में आदर्श कुमार सिंह, श्रेया कुमारी, अंडर-21 में आदित्य सिंह ने सिल्वर, अंडर-17 में श्रेया श्री, अंडर-21 में काजल कुमारी, अंडर-19 में रौनक कुमार और राखी कुमारी ने ब्रोंज मेडल जीतने में सफलता पाई है.

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण को लेकर झामुमो पलामू जिला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा भाजपा पर बोला हमला