राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में आपसी विव
रांची के तुपुदाना में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी से हमले में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही तुपुदाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, हत्या में प्रयुक्त टंगी भी बरामद कर जब्त कर ली गई है. घटनास्थल पर हटिया डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- खतरों से भरी लकड़ी की पुलिया सिमडेगा के बिरकेरा गांव की बनी किस्मत