बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत बेरमो/डेस्क: बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. शांति समिति की बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अस्वस्थ किया कि हर बार की तरह इस बार भी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएंगे. रविवार को कथारा ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक के दौरान कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने अंजुमन कमिटी के सदस्यों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए. 

विचार विमर्श के दौरान मोहर्रम जुलूस के रूट, समय-सारणी, डीजे, लाउडस्पीकर के उपयोग, साफ-सफाई, बिजली, पानी एवं विधि व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. पदाधिकारियों द्वारा पर्व को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई. साथ ही उन्होंन ने कहा कि जिला प्रशासन मोहर्रम के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखेगा. 

किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अंजुमन कमिटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर आसपास के प्रबुद्ध नागरिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. मौके पर इसराफिल अंसारी , विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव , गुप्तेशवर  पांडे राम कुमार यादव, हैमु यादव दशरथ महतो, इकबाल अहमद,विजय कुमार सिंह, निजाम अंसारी, राजेश पाण्डेय, मुर्शीद अंसारी, गेंदीया देवी आशा देवी,सुनिता सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व