बकरीद पर्व को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
संतोष कुमार/न्यूज़ 11 भारत
बासुकीनाथ/डेस्क: शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दयानंद साह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी दयानंद साह ने पर्व को पर्व की तरह मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का ध्यान रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनायें और किसी भी संप्रदाय की भावनाओं को आहत न करें. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दें साथ ही अफवाह फैलाने से बचें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी हो तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें. मौके पर बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी, पंडा धर्म रक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, कुंदन पत्रलेख, भाजपा नेता गौरव कांत प्रसाद, रोहित रंजन, निरंजन मंडल, इम्तियाज अंसारी, एसआई जमादार मुंडा, सुमित पांडे, सुशील सिंह, शशि प्रभा टोप्पो, एएसआई सुखराम उरांव, मंटू राम,अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: वादाखिलाफी पर भड़के सहायक अध्यापक, आंदोलन की दी चेतावनी, बगोदर में महासंघ की बैठक, SC के फैसले का किया स्वागत