उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्ण
परिमल नथवानी ने चौथी बार राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, NDA नेतृत्व और झारखंड की जनता का जताया आभार
न्यूज़11 भारत नई दिल्ली/डेस्क: परिमल नथवानी ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपने चौथे कार्यकाल और झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद नथवानी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बेहद विनम्रता और गर्व का क्षण था. यह जनादेश राज्य भर में मजबूत ग्रामीण बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास को आगे बढ़ाने के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने NDA नेतृत्व और झारखंड की जनता का आभार जताया है.