झारखंड
सरहुल शोभायात्रा के दौरान तेज बारिश के कारण गिरा एक पंडाल, कोई हताहत नहीं
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची में आदिवासी पर्व सरहुल पूरे उत्साह और परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सरहुल के मौके पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. बारिश ने जहां एक ओर लोगों की राह में बाधा डालने की कोशिश की, वहीं श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. हालांकि, इस दौरान एक पंडाल तेज बारिश के कारण गिर गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं. ये भी पढ़ें- बिहार के राज्यपाल सय्यद अता हसनैन ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी