पलामू एसपी ने किया रामगढ़ और चैनपुर थाने का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
न्यूज़11 भारत पलामू/डेस्क: आज पलामू के पुलिस अधिक्षक ने रामगढ और चैनपुर थाने का निरिक्षण किया. इस दौरान उन्होने थानो के कामकाज, साफ सफाई और पुराने मामलो की समीक्षा की.
केस और वारट को जल्द निपटाने का आदेश पुलिस अधिक्षक ने थानो के रेकॉर्ड को देखा और कहा कि जो भी केस अभी तक बचे हुए है, उनकी जाच तेज की जाए. उन्होने समय पर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने को कहा. साथ ही, फरार चल रहे अपराधियो को पकडने और पुराने अपराधियो पर कडी नजर रखने की बात कही.
रात की गश्ती और गाडी चेकिग पर जोर इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए एसपी ने पुलिस को रोज गाडी चेकिग अभियान चलाने का आदेश दिया. उन्होने कहा कि रात की गश्ती को और मजबुत किया जाए. बैको और दुसरे जरुरी जगहो पर पुलिस लगातार निगरानी रखे.
पब्लिक के साथ करे अच्छा व्यवहार एसपी ने सभी पुलिस कर्मियो से कहा कि थाने आने वाले लोगो की शिकायतो को ध्यान से सुने और उस पर तुरंत कारवाई करे. लोगो के साथ अच्छा व्यवहार करे ताकि जनता का भरोसा बढे. कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नही होगी.