झारखंड

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खानवा में 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण किए गए नष्ट

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खानवा में पुलिस ने अवैध देसी शराब निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने  कार्रवाई  पुलिस ने अवैध देसी शराब बनाने के उद्देश्य से फुलाकर रखे गए करीब 200किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही बरामद किया। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों और बर्तनों को भी पुलिस ने उसी स्थान पर पूरी तरह से विनष्ट कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रखने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: सरायकेला मोड़ के समीप मुफस्सिल थाना प्रभारी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन