झारखंड
पलामू: छतरपुर में घरेलू विवाद बना मौत का कारण! व्यक्ति ने ली खुद की जान
न्यूज़11 भारत पलामू/डेस्क: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसवा गांव में रहने वाले 45 वर्षीय राम लगन यादव की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद को लेकर काफी तनाव में थे और इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुँची और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.