पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
न्यूज11 भारत हुसैनाबाद/डेस्क: रविवार को पाल समाज के तत्वाधान में शहर के हुसैनाबाद अनुमंडल के सामने पाल डिस्ट्रीब्यूटर परिसर में अहिल्याबाई होलकर की 301 वीं जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने अहिल्याबाई की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता घुरा पाल ने की. जबकि संचालन जितेन्द्र पाल ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल वार्ड सात के पार्षद व पाल संघ के संरक्षक राजेंद्र पाल ने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर मातेश्वरी अहिल्याबाई ने कुशल प्रशासक और समाजसुधारक के रूप में एक मिशाल कायम की.
उनके द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये किये गए कार्य आज भी प्रेरणा का श्रोत है . उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी काफी काम किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के संपत्ति का अधिकार दिया साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के लिए अस्त्र शस्त्र की शिक्षा भी दी. अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जामखेड कस्बे के ग्राम चांडी में हुआ था. अहिल्याबाई होलकर साधारण से किसान के घर पैदा हुई एक महिला थी, जिन्होंने सदैव अपने राज्य और वहां के लोगों के हित में ही कार्य किया.
उनके कार्य की प्रणाली बहुत ही सुगम एवं सरल है, अर्थात इन्होंने अपने राज्य के लोगों के साथ बड़े ही प्रेम पूर्वक एवं दया के साथ व्यवहार किया. इसके अलावा इनकी जीवनी पर कई लोगों ने प्रकाश डाला. इस मौके पर रामनाथ पाल, उपेंद्र पाल, अजय प्रसाद गुप्ता, दीपक पाल, मुन्ना पाल, अशोक पाल,अनिकराज पाल, गुड्डू पाल, जितेंद्र पाल,दीपल पाल, विमलेश पाल, राजकुमार कश्यप, युगेश पाल, सन्तोष पाल, विमलेश पाल, दिनेश पाल, रमेश पाल, राजदेव पाल, योगेंद्र पाल समेत काफी संख्या में पाल समाज के लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित