सैकड़ों की संख्या में कांवरिये अध्यक्ष शशि भूषण प्

गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से बस से बाबा नगरी के लिए हुआ रवाना

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  गुरु पूर्णिमा के दिन ( बुधवार को ) टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से कोच बस द्वारा बाबा नगरी के लिए रवाना हुआ. सैकड़ों की संख्या में कांवरिया यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में बोल-बम का जयकारा लगाते हुए यहां से विदा लिये. बताते चलें कि यह जत्था सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा नगरी के लिए पैदल जाएगा. जहां सभी जलाभिषेक करेंगे. इस धर्म  यात्रा में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य आदि गेरुआ व सफेद वस्त्र धारण कर जयकारे लगाते हुए यहां से रवाना हुए.   महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को सावन के महीने में जलाभिषेक करने का अलग ही महत्व है. हम-सब प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में अपने मजदूर भाईयों तथा कंपनी के उन्नति की कामना को लेकर पैदल यात्रा पूरी कर भोले शंकर को जलाभिषेक करते हैं. बाबा ही उचित मार्गदर्शन कर सही राह दिखाते हैं. सभी श्रद्धालु स्वर्गीय श्री जेएन टाटा साहब के प्रतिमा को नमन कर यहां से यात्रा प्रारंभ किये. श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते यूनियन कार्यालय पहुंचकर  यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की सबों को शुभकामनाएं दिये.

यह भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान पिंटू कुमार की ब्रेन मलेरिया से मौत