झारखंड

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पार्षद अमित के नेतृत्व में डाली पंचायत में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के छत्तरपुर अनुमंडल  के डाली स्थित कौशल नगर मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर छतरपुर  पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली गई.  जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल थे. जिला पार्षद ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष  कैंडल जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया.

गाजे-बाजे, झंडे-बैनर और बाबा साहेब के नारों के साथ शोभा यात्रा पूरे डाली पंचायत में निकाली गई.. जगह-जगह पर  लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल लोगों का  स्वागत किया.  जिला पार्षद अमित जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है और हम सबका कर्तव्य है कि समाज में समानता और भाईचारा बनाए रखें. उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के लोगों की सेवा में लगे रहेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा बड़ी ताकत है .इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास करें. तभी बाबा साहेब का संदेश जन जन तक पहुंच पायेगा. 

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में पं समिति सदस्य साबुद्दीन अंसारी, उप मुखिया नगीना खातून,  अफजाल अंसारी,  जुबेर अंसारी , गुलाम गौस,  राम जी प्रसाद, श्रवण कुमार,  वसीम अंसारी,  सरताज अहमद,  दिल मोहम्मद, फटीनद कुमार, बृजेश कुमार.बाबूराम , शिवनाथ राम, अवधेश राम,  विनोद राम, व  सत्येंद्र राम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पिपरवार के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती