झारखंड

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  भगवान भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर सराक समाज द्वारा पश्चिम बंगाल के कमारगोड़ा, शुरुलिया एवं बडदा सहित आसपास के गांवों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ महावीर जयंती मनाई गई. इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूरे क्षेत्र में “जय महावीर” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा.

कार्यक्रम का आयोजन पूज्यश्री राजपरम सूरीश्वरजी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से किया गया. उनके मार्गदर्शन में राज परिवार दूष्ट एवं संपालिका के अंतर्गत लगभग 60 गांवों की धार्मिक पाठशालाओं से जुड़े लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

इस दौरान कमारगोड़ा, शुरुलिया से लेकर बडदा तक विशाल जनसमूह उमड़ा. श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के आदर्शों—अहिंसा, सत्य और करुणा—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान महावीर के जीवन एवं उपदेशों पर आधारित विशेष प्रवचन एवं भक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण में सराबोर हो गया.

यह भी पढ़ें: ₹80 लाख में होगा डीवीसी अस्पताल का जीर्णोद्धार, परियोजना प्रधान ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ