ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की तैयारियों को
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मेला परिसर का किया निरीक्षण
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेला परिसर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी स्मृति कुमारी, सिटी मैनेजर आफताब आलम, नामकुम अंचलाधिकारी (CO) कमल किशोर, सहायक विद्युत अभियंता गंभीर रजवार, जगन्नाथ मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, रथ मेला समिति के सदस्यगण मौजूद रहे. रथ यात्रा को सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, अतिक्रमण मुक्त मंदिर परिसर,बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, रथ पथ के ऊपर से जा रहे तारों को हटाना, पार्किंग व्यवस्था, मेला परिसर का नक्शा बनाने, वॉच टावर और भीड़ प्रबंधन पर निरीक्षण के साथ विस्तृत चर्चा की गई.