हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से विद्युत

नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर स्थापित, बुधवार से शुरू होगी पेयजल आपूर्ति

न्यूज़11 भारत  पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से विद्युत विभाग ने देवरी कला स्थित सोन नदी शहरी जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क़े पास जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है. ट्रांसफार्मर बदलने के साथ ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल एवं राजकुमार कश्यप उपस्थित रहे.नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार रात ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जाएगा. इसके बाद मोटर चालू कर बुधवार से नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. गौरतलब है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप थी, जिससे नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन ट्रांसफार्मर लगने क़े बाद पेय जल आपूर्ति हो पायेगी, इस मौके पर अमन भारती सहित वाटर पलांट क़े कर्मी मौजूद रहे.