झारखंड

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात

न्यूज 11 भारत  रांची/डेस्क: झारखंड से भाजपा/एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उनसे झारखंड से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. चंपाई सोरेन ने कहा कि वे पहले भी राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, तथा राज्य के विकास के प्रति उनका विजन बिल्कुल स्पष्ट है.