प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य

1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरिडीह से गिरफ्तार, नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिसिर बेसरा के साथ मोछू, सौरभ उर्फ गौरव तथा दो ग्रामीणों को भी गिरिडीह-धनबाद सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है. सभी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. बहुत जल्द झारखंड पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. झारखंड को नक्सल मुक्त करने की दिशा पर झारखंड पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई है.