शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया ने विदेश जाने की मांगी अनुमति, सोमवार को होगी सुनवाई
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया ने इंग्लैंड जाने की अनुमति के लिए एसीबी की विशेष अदालत में याचिका दाखिल की हैं. नवीन केडिया ने अपने बेटे के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होने और स्वास्थ्य जांच का हवाला देते हुए 1 जून से 23 जुलाई तक विदेश यात्रा की अनुमति मांगी हैं.
बताया गया है कि नवीन केडिया का बेटा लंदन स्कूल of इकोनॉमिक्स में पढ़ाई करता हैं. कारोबारी की ओर से दायर आवेदन पर सोमवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई होगी. झारखंड हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फिलहाल जेल से बाहर हैं. जमानत की शर्तों के तहत उनका पासपोर्ट अदालत में जमा है, इसलिए विदेश यात्रा के लिए उन्हें कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ रही हैं.
एसीबी ने 11 मार्च को नवीन केडिया को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उन्हें पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी. नवीन केडिया मूल रूप से दुर्ग के निवासी है और उन पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप हैं. मामले में एसीबी की कार्रवाई की शुरुआत 20 मई 2025 से हुई थी, जो अब भी जारी हैं. जांच एजेंसी अब तक निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत दो दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं. हालांकि 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण कई आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल चुकी हैं.
जानकारी के अनुसार, एसीबी ने पहले नवीन केडिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद 2 जनवरी को एजेंसी ने कोर्ट से वारंट जारी करने का आग्रह किया था. अदालत ने 8 जनवरी को वारंट जारी किया और उसी दिन गोवा से नवीन केडिया को गिरफ्तार किया गया. बाद में गोवा कोर्ट से उन्हें चार दिनों की ट्रांजिट बेल मिली थी. उन्हें 12 जनवरी को एसीबी के समक्ष उपस्थित होना था, लेकिन वह फरार हो गए थे.
यह भी पढ़े: चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सिंगापुर जाने की मिली अनुमति, कोर्ट ने रिलीज किया पासपोर्ट