बरवाडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दवा
प्रमोद कुमार न्यूज़11 भारत बरवाडीह/डेस्क: 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए रविवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत की गई. अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है.समुदायिक स्वास्थ्य बरवाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र छिपादोहर,मण्डल,सैदुप,केचकी,मुरु,चुंगरु,लात आयुर्वेदिक अस्पताल बरवाडीह,बेतला सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है.
यह अभियान 28 जून, 29 जून एवं 30 जून तक तीन दिनों तक चलेगा. 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जा रही है. वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे.अभियान को सफल बनाने के लिए बरवाडीह क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी ट्रांजिट टीम के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है.स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.
यह भी पढ़ें: डुमरी प्रखंड प्रमुख ने पल्स पोलियो दिवस का फीता काटकर किया शुभारंभ