झारखंड

6 घंटे के भीतर सुलझी गुत्थी, रांची के जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड का हुआ खुलासा

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की हैं. वारदात के महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के SSP राकेश रंजन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने जांच टीम को कई अहम दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गार्ड की हत्या करने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली थी. ऐसे में पुलिस इस वारदात को हत्या और लूट दोनों एंगल से जांच रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मंदिर परिसर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी की तस्वीर सामने आई. इसी आधार पर पुलिस ने तेजी से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी हैं.

यह भी पढ़े: ED बनाम पुलिस मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर याचिका की खारिज