झारखंड

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज के धावाचिता निवासी स्वर्गीय कालिया मांझी के सुपुत्र मुनेश्वर मुर्मू के लोको पायलट पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उनकी इस उपलब्धि पर बिरसा मुंडा शिशु निकेतन विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव मंसाराम मुर्मू तथा निर्देशक सह प्राचार्य धनंजय प्रसाद महतो उपस्थित रहे. इस अवसर पर धावाचिता पंचायत की मुखिया श्रीमती ललिता देवी ने कहा कि मुनेश्वर की सफलता पूरे राजगंज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी.

मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुनेश्वर मुर्मू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: धारकिरो  में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन