झारखंड

सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

न्यूज 11 भारत 

डेस्क, बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरा पंचायत के पाथरा गांव एवं बेहेड़ा गांव में शनिवार को जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो द्वारा सांसद निधि से स्वीकृत विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस दौरान सांसद ने पाथरा गांव में ग्राम चौपाल निर्माण कार्य तथा बेहेड़ा गांव में सामुदायिक शेड निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया.

कार्यक्रम में  सांसद श्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है. ग्राम चौपाल एवं सामुदायिक शेड के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक तथा सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांवों में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो सके.

सांसद श्री महतो ने ग्रामीणों से विकास योजनाओं के संरक्षण एवं उनके सदुपयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्यों का वास्तविक लाभ समाज तक पहुंचता है. ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह, चिन्मय नायक, ग्राम प्रधान मिर्जा हांसदा,मोहन लाल हेंब्रम, सुशील पाईक,हाबल गिरि,मुक्ति पद गिरि, प्रबीर जाना,दिबाकर नायक, सत्य किंकर जाना, मदन महाकुड़, अमल महाकुड़, श्यामा पद गिरी,निमाई गिरि,मानस महाकुड़ साधु नायेक,सहित कई गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: किशन मोदक मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग