गांडेय प्रखंड के सुजना गांव में संदिग्ध परिस्थिति

गांडेय में संदिग्ध हालत में नाबालिग युवती की मौत, जहर खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत  गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के सुजना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग युवती की जहर खाने से मौत हो गई. मृतका की पहचान जोरासिमर गांव निवासी सुनील हासदा की 16 वर्षीय पुत्री दीपिका हासदा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दीपिका करीब 20 दिन पहले घर से भागकर सुजना गांव के 17 वर्षीय सरवन किस्कू के घर पहुंची थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.