मनोज प्रसाद बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने की घोषणा
प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत बरवाडीह/डेस्कः- भाजपा प्रदेश कमिटी के निर्देश के बाद शुक्रवार को जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के नाम की औपचारिक घोषणा की गई. पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरवाडीह मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में मनोज प्रसाद का चयन किया गया. मनोज प्रसाद इससे पहले मंडल महामंत्री के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. संगठन में उनके योगदान और लंबे समय से सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है. घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई. मौके पर मौजूद नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोज प्रसाद संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा आगामी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे. ये भी पढ़ेंः- क्या सफल इंसान वाकई में होते हैं असफल? महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्यों कहा ऐसा..