मनोहरपुर: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
न्यूज11 भारत मनोहरपुर/डेस्क: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर मनोहरपुर सारंडा प्रखंड सभागार में 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान के तहत प्रखंड के जलसहिया के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी स्वच्छता, सुरक्षित प्रबंधन, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर महिलाओं को जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान एलआरडीसी चित्रा मूर्मू, बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, उपप्रमुख दीपक एक्का ने कहा कि माहवारी महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है.
इससे जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है, ताकि समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं संकोच को दूर किया जा सके. साथ ही किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता अपनाने, संतुलित पोषण लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया. माहवारी स्वच्छता के प्रति शपथग्रहण जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. वही नंदपुर पंचायत भवन में नवनिर्मित विद्युत संचालित सेनेटरी नैपकिन नष्ट करण यंत्र सहित नैपकिन वितरण मशीन का विधिवत उद्घाटन किया गया.मौके एसबीएम बीपीएम चंचल कुमार समेत काफी संख्या में जलसहिया मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: लोहराडीह लूटकांड में 15 दिन बाद नदी में मिले बक्से और कागजात, अब भी पुलिस के हाथ खाली