झारखंड

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

न्यूज11  भारत

मांडर/डेस्क:  भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 'शिक्षण-अधिगम सामग्री  दो दिवसीय कार्यशाला  का समापन मंगलवार को हुआ. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय 'जीरो वेस्ट डे' के उपलक्ष्य में 'वेस्ट मटेरियल' से 'क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता' का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसडब्ल्यू  उपेन्द्र उपाध्याय, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर, रिसोर्स परशन नवीन कुमार करन एवं समस्त संकाय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर ने अपने संबोधन में  कहा कि, यह कार्यशाला भावी शिक्षकों के शिक्षण कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है. उन्होंने कहा कि टीएलएम के निर्माण से शिक्षण अधिक रोचक और व्यावहारिक बनता है.'जीरो वेस्ट डे' के अवसर पर आयोजित 'क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता" में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने बेकार वस्तुओं से उत्कृष्ट कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं. इसमें प्रथम स्थान विवेकानंद हाउस से बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रतिमा उरांव, द्वितीय स्थान हंसराज हाउस से आकांक्षा लकड़ा ,तृतीय स्थान श्रद्धानंद हाउस से सुष्मिता एक्का एवं चतुर्थ स्थान विवेकानंद हाउस से आकांक्षा एक्का रहीं.

यह भी पढ़ें: चंदवा  के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार