झारखंड

रांची के टाटीसिल्वे  में बड़ा सड़क हादसा, 2 की मौत 6 घायल

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के टाटीसिल्वे से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टाटीसिल्वे में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. घटने में 8 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर सामने आ रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, टाटीसिल्वे में नवमी डोला मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसी दरम्यान यह सड़क हादसा हुआ है. मिल जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित कार ने 8 लोगों को टक्कर मार दी, जिस वजह से यह सड़क दुर्घटना हुआ है. जिसके बाद आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है, गुस्साए लोगों ने मौके से कार को जब्त कर लिया है.

वहीं इस मामले में एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि 8 घायलों में से दो की मौत हो गई है. मृत में एक महिला भी शामिल है. आक्रोशित लोगो ने घटना के बाद सड़क को जाम कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: रांची के DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक में अचानक लगी आग,  इलाके में अफरा-तफरी का माहौल