Ranchi Police Transfer: रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला.. देखें पूरी सूची
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया हैं. रांची जिला बल के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया हैं. इस संबंध में रांची एसएसपी की ओर से शुक्रवार देर रात आधिकारिक आदेश जारी किया गया.
जारी आदेश के मुताबिक, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया हैं. साथ ही योगदान के बाद अनुपालन रिपोर्ट विभाग को सौंपने को भी कहा गया हैं.
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू: थाना प्रभारी, नरकोपी सब इंस्पेक्टर कफील अहमद थाना प्रभारी, बेड़ो सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पासवान: ओपी प्रभारी, मुरी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ठाकुर: थाना प्रभारी, विधानसभा सब इंस्पेक्टर शिवनारायण तिवारी: थाना प्रभारी, ईटकी गगन कुमार ठाकुर : थाना प्रभारी, सिकिदिरी दुलाल कुमार महतो: थाना प्रभारी, तमाड़ सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार: थाना प्रभारी, दशमफॉल सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार-2: थाना प्रभारी, राहे सब इंस्पेक्टर राहुल: प्रभारी, मोराबादी टीओपी सब इंस्पेक्टर: प्रभारी, एदलहातू टीओपी सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार: प्रभारी, चुटुपालू टीओपी सब इंस्पेक्टर पूजा विभुति उरांव: प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर) सब इंस्पेक्टर अवध बिहारी कुंवर: यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार: यातायात थाना प्रभारी, पंडरा
यह भी पढ़े: Petrol-Diesel Price Hike: जनता पर महंगाई की मार.. 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम