झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का हुआ तबादला

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कई बदलाव किए गए हैं. विभाग ने निदेशक और उपनिदेशक स्तर के आठ पदाधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के साथ-साथ कई सिविल सर्जनों और डॉक्टरों का भी तबादला किया है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. निदेशक और उपनिदेशक स्तर पर बदलाव जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सुनील कुमार को निदेशक (परिवार कल्याण) बनाया गया है, जबकि डॉ. शोभना टोप्पो को संचारी रोग निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डॉ. अश्विनी कुमार को निदेशक (स्वास्थ्य) नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, विभिन्न प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपनिदेशक स्तर पर भी नियुक्तियां की गई हैं. डॉ. अरुण कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, डॉ. विष्णुदेव प्रसाद साहू को कोल्हान प्रमंडल, डॉ. विजय शंकर को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा को संथाल परगना प्रमंडल और डॉ. अवधेश सिंह को पलामू प्रमंडल का क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया गया है. सिविल सर्जनों का तबादला स्वास्थ्य विभाग ने सात सिविल सर्जनों का भी स्थानांतरण किया है. डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह को गिरिडीह, डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा को जामताड़ा, डॉ. जुझार मांझी को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), डॉ. ललित रंजन पाठक को खूंटी, डॉ. अनिल कुमार को रामगढ़, डॉ. रमेश कुमार को देवघर और डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा को चतरा में पदस्थापित किया गया है. अन्य डॉक्टरों के तबादले इसके अतिरिक्त तीन अन्य डॉक्टरों का भी तबादला किया गया है. डॉ. अमित कुमार आजाद को चतरा भेजा गया है, डॉ. स्वाति कुमारी को जमशेदपुर सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है, जबकि डॉ. प्रतिभा झा को बोकारो जिले के चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक संपन्न, सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर हुई चर्चा