रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार DPO सिमरन कुमारी

रिश्वत मामले में DPO सिमरन कुमारी को बड़ी राहत, झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार DPO सिमरन कुमारी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी है. सिमरन कुमारी पर 5 लाख रुपये के अनुदान की स्वीकृति और सत्यापन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है. इस मामले में ACB हजारीबाग ने कार्रवाई करते हुए पहले उनके ऑपरेटर सुजीत पासवान को 5 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. ACB की पूछताछ और मामले की कड़ियों को जोड़ने के बाद मुख्य आरोपी के रूप में सिमरन कुमारी का नाम सामने आया. इसके बाद ACB ने उन्हें उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था. सिमरन कुमारी 7वीं JPSC परीक्षा के माध्यम से अधिकारी बनी थीं. वर्ष 2022 में उन्होंने 135वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उनकी नियुक्ति हुई थी. 

यह भी पढ़ें- 18 करोड़ के एरियर भुगतान में रिश्वत कांड: गुमला शिक्षा विभाग व ट्रेजरी की जांच की उठी मांग