सुमित अग्रवाल हत्याकांड में गठित विशेष जांच दल (SI

सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत रामगढ़/डेस्क: सुमित अग्रवाल हत्याकांड में गठित विशेष जांच दल (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है. मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू तथा घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.

डीएसपी अकरम राजा ने बताया कि रामगढ़ थाना कांड संख्या 205/2026 के तहत दर्ज इस हत्याकांड की जांच मानवीय सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. इससे पूर्व मामले में सरज कुमार दास उर्फ छोटू उर्फ सरकार दास को गिरफ्तार कर 1 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

जांच के क्रम में पुलिस ने सुमित कुमार सोनी (23 वर्ष), पिता दशरथ प्रसाद सोनी तथा अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), पिता अरुण साव, दोनों निवासी न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू एवं बुलेट मोटरसाइकिल (JH-24P-4489) बरामद की गई है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. डीएसपी अकरम राजा ने कहा कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा.